गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जेल रोड चौराहे पर श्रमिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेहनतकश श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उनके श्रम और योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को लंच बॉक्स, गमछा, मिठाई, बिस्कुट एवं पानी का वितरण किया गया। सोसाइटी के सदस्यों ने श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके परिश्रम को समाज की आधारशिला बताया। इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजक पुनीत कौर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी की अध्यक्षा एकता अग्रवाल ने की तथा कार्यक्रम में अंजनी, अर्पिता, अनु, शालिनी उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- श्रमिकों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- लोयोला हाई स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया यह भी पढ़ें- सेक्रेड...