विकासनगर, जून 11 -- औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक कंपनी के श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन पर वेतन भुगतान नहीं करने और श्रम कानूनो के उल्लंघन का आरोप लगाया है। गुरुवार को इस आशय का ज्ञापन श्रम प्रवर्तन अधिकारी को सौंपते हुए श्रमिकों ने जल्द कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौंपते हुए श्रमिकों ने बताया कि कंपनी ने बिना पूर्व सूचना के अपना संचालन बंद कर दिया, जिससे कर्मचारियों का वेतन और अन्य देय भुगतान लंबित रह गए हैं। श्रमिकों ने बताया कि लंबे समय से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कंपनी की ओर से बोनस और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया, वेतन समय पर नहीं दिया गया और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके अलावा श्रमिकों ने 12 घंटे तक काम कराए जाने के बावजूद मात्र आठ घंटे की मजदूरी...