लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में विकसित भारत जी रामजी योजना की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम से श्रमिक सशक्त होंगे। उनको अब 125 दिनों की रोजगार की गारंटी मिलेगी। समय पर भुगतान मिलेगा। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना को लेकर भारत सरकार ने विकसित भारत जी रामजी अधिनियम पास कराया। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने, उनको सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह अधिनियम लागू किया गया है। 2009 में कांग्रेस ने मनरेगा की शुरुआत की। इसमें कई खामियां थी। उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा था। मनरेगा में पहले 100 दिन रोजगार मिलता था अब 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। समय पर भु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.