बहराइच, दिसम्बर 20 -- बहराइच। तहसील सदर बहराइच में श्रम विभाग बहराइच द्वारा निर्माण श्रमिकों के पंजीयन तथा नवीनीकरण के लिए 71 श्रमिकों का पंजीयन नवीनीकरण तथा आधार सत्यापन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने कन्या विवाह सहायता योजना अन्तर्गत 3 श्रमिकों को 1.65 लाख तथा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना 2 श्रमिकों को 57 हजार हितलाभ धनराशि के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी व श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...