सोनभद्र, मई 1 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली में मई दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिंगरौली स्टेज-तृतीय के संविदा श्रमिकों हेतु एक नवीन श्रम शेड का उद्घाटन परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक संदीप नायक तथा महाप्रबंधक (परियोजना) रश्मिरंजन मोहंती ने किया जिसमें विश्राम कक्ष, स्वच्छ शौचालय एवं शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई । श्रमिकों के लिए संजीवनी अस्पताल के सहयोग से व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। श्रमिकों को टी-शर्ट एवं जल बोतलों का वितरण किया गया। सेवा भवन पार्किंग क्षेत्र में श्रमिकों के लिए एक समर्पित विश्राम कक्ष सुविधा का भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान तमाम वरिष्ठ अधिकारी,संजीवनी के चिकित्सकों की टीम समेत काफी संख्या में श्रमिक शामिल रहे। यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के लिए स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.