मुरादाबाद, अगस्त 3 -- नेशनल अकैडमी फॉर सोशल मूवमेंट एवं नागरिक एकता परिषद के तत्वावधान में सधारन गांव में मजदूर पाठशाला का आयोजन हुआ।जिसमें श्रमिकों के अधिकार श्रम पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा, ई-श्रम कार्ड से जुड़े मुद्दों का चर्चा की गई। सोमवार को ह्यूमन राइट डिफेंडर प्रेम कुमार ने कहा कि आज सबसे बड़ा संकट मजदूरों की पहचान बाद सामाजिक सुरक्षा का है अनेकों मजदूर कार्यस्थल पर खत्म हो जाते हैं। जिसकी जिम्मेदारी तय करना कठिन है। सभी का पंजीकरण होना चाहिए। मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाते हुए पांच हजार प्रतिमाह श्रमिक सम्मान निधि देने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही मजदूरों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने का आवहान किया । इस मौके पर अमरपाल पासी, सलमान सलमानी, जितेंद्र पासी, दिनेश पासी, मुजाहिद, नरेश कोरी, सोहनलाल जाटव, ओम प्रकाश जाटव ...