देहरादून, मार्च 12 -- उत्तराखंड प्रदेश श्रम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के शोषण के विरुद्ध श्रम विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। गुरुवार को राजपुर रोड से उत्तराखंड प्रदेश श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रम विभाग कार्यालय कूच किया। उन्होंने डिप्टी आयुक्त विपिन कुमार को ज्ञापन देकर श्रमिकों की समस्या बताई। दिनेश कौशल ने बताया कि श्रमिकों के अधिकारों का हनन होने पर कांग्रेस में भारी रोष है। वह मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने छह सूत्रीय मांग रखी। कई श्रमिकों का अभी तक श्रम विभाग में पंजीकरण नहीं किया गया है। श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। श्रमिकों का भुगतान बैंक खातों में नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। मजदूर कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। आरोप लगाया कि...