श्रमिकों को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक दें आराम
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। दिनों दिन बढ़ रही प्रचंड गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने निर्माण इकाइयों, कोल्ड स्टोरेज, ईंट भट्ठों और कारखानों में कार्यरत मजदूरों की सहूलियत के लिए निर्देश जारी किए हैं। सभी जगह दोपहर 12 से शाम चार बजे तक श्रमिकों को विश्राम देना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।ईट भट्ठों पर पेयजल, ओआरएस घोल की व्यवस्था व धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। निर्माण इकाइयों पर कार्यरत निर्माण श्रमिकों को लू के प्रकोप से बचाने के लिए गमछे, छाता की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने डीएम प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर व प्रतापगढ़ से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.