जहानाबाद, फरवरी 28 -- अरवल, नगर संवाददाता। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में श्रम अधीक्षक की अध्यक्षता में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फखरपुर के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, विकास पथ विक्रम के सचिव, कार्यालय कर्मी एवं श्रमिक उपस्थित हुए। उपस्थित श्रमिकों को एक दिन प्रशिक्षण व्यय एव मार्ग व्यय के साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...