मिर्जापुर, मई 6 -- मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को टिकरा नकहरा स्थित एक निजी कंपनी परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्णकालिक सचिव पल्लवी सिंह ने किया। उन्होंने श्रमिकों को नालसा व सालसा की योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता और हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी। सहायक श्रमायुक्त सतीश कुमार ने श्रम विभाग की योजनाओं, न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम भुगतान से जुड़े अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर अरुण मिश्रा ने महिला कल्याण और कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में मौजूद श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय श्रम दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण क...