पटना, अगस्त 25 -- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने मंगलवार को कारखाना निरीक्षणालय की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जोर दिया कि श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में श्रमायुक्त राजेश भारती और मुख्य कारखाना निरीक्षक संजय कुमार ने विभागीय दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों ने कारखानों में श्रम कानूनों के अनुपालन, श्रमिकों की सुरक्षा एवं कल्याण तथा निरीक्षण व्यवस्था से संबंधित कार्यों की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया। बैठक में बताया गया कि व्यवसाय सुधार कार्य योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से वैसे कारखानों, जहां 20 से कम कामगार नियोजित हैं, को कारखाना लाइसेंस के नवीकरण की प्रक्रिया से छूट प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- 4 लोगों का परिवार, 2700 कैलोरी भो...