गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद। श्रमिकों को पंजीकरण नवीनीकरण कराने के लिए उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अपना श्रमिक पंजीकरण 25 मार्च तक अपडेट कराना होगा। अधिकारी ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिन्होंने पिछले चार वर्ष से अपना श्रमिक पंजीकरण अपडेट नहीं कराया है, उनको 25 मार्च पहले पंजीकरण को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण को अपडेट नहीं कराने पर उन्हें निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा। श्रमिकों को उनकी योजनाओं का लाभ नवीनीकरण के बाद ही दिया जा सकेगा। लाभार्थी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...