चित्रकूट, मई 1 -- चित्रकूट। श्रमिक दिवस के पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के हित में सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के योगदान को सराहा गया। श्रमिक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। श्रमिकों के कल्याण को लेकर संचालित योजनाओं एवं सरकार की नीतियों से उनको अवगत कराया गया। अतिथियों ने श्रमिकों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- श्रम दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, नाविकों को लाइफ जैकेट मिली इस दौरान बृजेश त्रिपाठी, गिरीश अग्...