हमीरपुर, अप्रैल 17 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। औद्योगिक नगरी की बहुराष्ट्रीय कंपनी में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा करने वाले श्रमिकों को शुक्रवार को लिखित में माफीनामा लेने के बाद फैक्ट्री में प्रवेश दिया गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद एसडीएम व सीओ सदर ने फैक्ट्री पहुंचकर प्रबंधन के साथ-साथ श्रमिकों से वार्ता की। इस दौरान गेट पर काफी गहमागहमी रही।गुरुवार को कस्बे की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में ठेके में लगे श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर कार्य बहिष्कार करते हुए मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग के साथ कैंटीन में भोजन व्यवस्था तथा मोबाइल पर लगाई गई रोक को समाप्त करने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- जेल में बंद 300 श्रमिक रिहा श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को गेट नंबर दो में पुलिसकर्मी तैनात रहे। दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ ...