पीलीभीत, मई 1 -- पूरनपुर। द वर्डेंट पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस से पूर्व विशेष प्रार्थना सभा में स्कूल के सभी सहायक कर्मचारियों को सम्मानित कर आभार जताया गया। शिक्षाप्रद नाटक के मंचन के उपरांत वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में प्रत्येक श्रमिक और सहायक कर्मचारी की अहम भूमिका होती है। परिश्रम का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर और प्रबंध निदेशक असद खान ने कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। विद्यार्थियों ने थैंक्यू कार्ड देकर तालियों के बीच अभिनंदन किया। प्रधानाचार्या और प्रबंध निदेशक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस हमें सभी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता बनाए रखने की सीख देता है। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मनाया बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज फरहा खान,...