शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- शाहजहांपुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अ०) के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। इसमें गौतम बुद्धनगर (नोएडा) की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याएं उठाई गईं। यूनियन ने आरोप लगाया कि वेतन वृद्धि की मांग अनसुनी रहने पर श्रमिकों को आंदोलन करना पड़ा, जहां उनके साथ मारपीट की गई और फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। यह भी कहा गया कि श्रमिकों से 12 घंटे काम लेकर 8 घंटे का भुगतान किया जा रहा है और ईएसआई, पीएफ जैसी सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। ज्ञापन में हाईकोर्ट जज की निगरानी में जांच, मुकदमे वापस लेने और श्रमिकों को पुनः काम पर रखने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- कॉरपोरेट परस्त नीतियां मजदूरों को बना रही गुलाम ज्ञापन देने वालों में अमरीश यादव, वेदपाल, चंद्रपाल, मात...