गुड़गांव, अप्रैल 27 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया जाएगा। इस बोर्ड के माध्यम से ऑटो चालक और अन्य चालकों को भी सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा ऑटो चालकों और अन्य चालकों के लिए श्रम कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर घोषणा की। इसकी काफी समय से मांग हो रही थी। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में CM सैनी का बड़ा ऐलान; अब ऑटो चालकों को भी मिलेगी 'सामाजिक सुरक्षा' उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सेवा सुरक्षा नियम लागू करने की घोषणा पहले ही की जा चु...