मुरादाबाद, मई 12 -- काम ढूंढने को अपने घर से आने वाले श्रमिकों के लिए लेबर अड्डे विकसित करने के निर्देश मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मंगलवार को आयोजित हुई मंडल स्तरीय श्रम बंधु समिति की बैठक में दिए। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि लेबर अड्डों पर श्रमिकों के बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल व पर्याप्त छाया होना सुनिश्चित किया जाए। उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंडलायुक्त के समक्ष उद्योगों की ईपीएफओ व ईएसआई से संबंधित समस्याएं रखीं जिनका तत्काल निराकरण कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने ईएसआई का लाभ मिलने में आ रही दिक्कतों को उठाया। निर्यातकों की संस्था यस की ओर से पुनीत आर्य, गगन दुग्गल, उज्जवल अग्रवाल, राकेश खन्ना, संजीव जैन मौजूद रहे। अपर आयु...