बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- खुर्जा उच्च ताप विद्युत परियोजना में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। प्लांट में मानव संसाधन विभाग के निर्देशन में लगाए गए शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना और सामाजिक सुरक्षा व कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। शिविर के दौरान चिकित्सकों और मेडिकल टीम द्वारा दर्जनों श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और मार्गदर्शन दिया गया। चिकित्सकों ने श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने और दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही बुलंदशहर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को बीओसीडब्ल्यू पंजीकरण और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के विषय में व...