मेरठ, मई 1 -- अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर और क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं नगर पालिका में कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने श्रमिकों के योगदान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण से ही विकास का पहिया निरंतर आगे बढ़ता है। कार्यक्रमों में कर्मचारियों को उपहार, सम्मान पत्र एवं फूलमालाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रेड रोज पब्लिक स्कूल में प्राचार्या सायरा अहमद ने कहा कि श्रमिक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। उनके अथक परिश्रम, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से ही समाज की प्रगति संभव हो पाती है। इस अवसर पर रिया शर्मा, पूनम, कहकशा, राशिद अली, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, सविया, अलीशा, बबीता, प्रदीप, गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.