एटा, जनवरी 2 -- निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कराए जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों को अध्ययन कराया जाएगा। शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय, टमकोली (तहसील गभाना, जनपद अलीगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से कक्षा 06 तक के लिए 06 (80 बालक, 80 बालिका) एवं कक्षा-09 के लिए (30 बालक, 30 बालिका) में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा कक्षा-08 की रिक्त सीटों को भी आरक्षण नियमों के अनुसार सम्मिलित किया जाएगा। आवेदन एक जनवरी से 31 जनवरी तक यूपीबीओसी डॉट इन वेब साइट के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन भी किए जा सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 शाम 05 बजे तक है। उ...