नोएडा, मई 1 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर प्राधिकरण ने शुक्रवार से अलग-अलग सेक्टरों में श्रमिकों के लिए बने फ्लैटों व शौचालयों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। चार सेक्टरों में करीब चार हजार फ्लैट बने हुए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-66 में श्रमिकों के लिए बने 900 फ्लैटों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। इसी तरह सेक्टर-93 में बने 2040 आवास बने हए हैं। इनकी भी मरम्मत शुरू करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-110 में 960 और 122 में 1248 आवास ठीक कराए जाएंगे। सेक्टर-122 में 12 दुकानें भी जगह-जगह टूटी हुई हैं। यह भी पढ़ें- नोएडा में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई के निर्देश इनको भी ठीक कराया जाएगा। इन सभी सेक्टरों में शौचालय भी बेहतर किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.