नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- -'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चार 'मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केंद्र वैन' को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत दिल्ली सरकार ने श्रमिकों और कामगारों तक सरकारी सेवाओं को सीधे पहुंचाने के लिए मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केन्द्र वैन शुरु की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय से चार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली के सभी जिलों में यह वैन चलेगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह भी पढ़ें- Delhi News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन शुरुसरकारी सेवाओं की पहुंच इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ...