श्रमिकों के पंजीकरण के लिए प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगाने के निर्देश
मऊ, मई 13 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में श्रमिकों एवं श्रम विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला श्रम बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में श्रमिक कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पंजीकरण एवं लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में आवेदन संख्या अपेक्षाकृत कम होने पर प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएं, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। यह भी पढ़ें- तीन वित्तीय वर्षों से लंबित योजनाओं को अतिशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश बैठक में मृत्यु दिव्यांगता सहायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.