गाज़ियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। श्रमिकों का पंजीकरण नवीनीकरण 15 मई तक होगा। इसके लिए श्रमिक जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। श्रमिकों को उनकी सभी योजनाओं में आवेदन के लिए अब श्रमिकों के पंजीकरण का नवीनीकरण अनिवार्य हैं। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि श्रमिकों को अपना श्रमिक पंजीकरण 15 मई तक अपडेट कराना होगा। इसके लिए आवेदन किए जा रहे है। अधिकारी ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिन्होंने पिछले वर्षों से अपना श्रमिक पंजीकरण अपडेट नहीं कराया है, उनको 15 मई से पहले पंजीकरण को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण को अपडेट नहीं कराने पर उन्हें निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा। श्रमिकों को उनकी योजनाओं में लाभ पंजीकरण के नवीनीकरण होने पर ही दिया जाएगा। लाभार्थी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते...