फतेहपुर, अप्रैल 27 -- खागा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सोमवार को नगर स्थित एक महा विद्यालय परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। प्रयागराज मण्डल के चार जनपदों से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के 184 जोड़ों का विवाह विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया। समारोह में हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह उनकी अपनी परंपराओं और रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया। जिससे सामाजिक समरसता की मिसाल देखने को मिली। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पंजीकृत श्रमिक के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी जिससे नव दंपत्तियों को वैवाहिक जीवन की शुरुआत में आर्थिक सहयोग मिल सके। यह भी पढ़ें- हाथ पीले कराने वाली 423 बेटियों को मिलेग...