नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा, उदय सिंह। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए श्रम विभाग द्वारा बुधवार को दो और हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए। ऐसे में अब चार कॉल सेंटर शुरू किए गए हैं। इसमें दो शिफ्ट में आठ कर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कॉल सेंटर में आने वाली शिकायतों का करीब 72 घंटे में ही निस्तारण किया जा रहा। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कॉल सेंटर पर दो हेल्पलाइन नंबर 22 अप्रैल को शुरू किए गए, जबकि दो हेल्पलाइन नंबर 29 अप्रैल से शुरू किए गए हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी भी जारी की गई है। इन पर श्रमिक सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब तक 109 श्रमिकों ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें वेतन से संबंधित और नौकरी से निकालने की दर्ज कराई गई हैं。 यह भी पढ़ें- टोल फ्री नंबर घुमाते ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.