रुडकी, मार्च 16 -- ट्रेड यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में ईएसआईसी और ईपीएफओ की कवरेज वेज सीलिंग को तत्काल बढ़ाकर 30,000 और 35,000 रुपये करने, आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्कर्स का मानदेय राज्य के न्यूनतम वेतन के स्तर तक करने, ईएसआईसी और ईपीएफओ जैसी सुविधाएं देने, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को भी इन सुविधाओं के दायरे में लाने और घरेलू कामगारों के लिए न्यूनतम वेतन घोषित करने की पुरजोर वकालत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.