लखीमपुरखीरी, मई 30 -- गोला गोकर्णनाथ। चीनी मिल में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रमिक संगठनों और यूनियनों ने मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गन्ना मजदूरी यूनियन, भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ, शंकर मजदूर यूनियन शुगर फैक्ट्री, श्रमिक कल्याण संघ सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व हरिशंकर कश्यप, शैलेंद्र शाह, दीनानाथ यादव, गिरजा शंकर, दामोदर नाथ तिवारी, राजकुमार अवस्थी और रामकुमार सिंह सहित अन्य नेताओं ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। श्रमिक नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- श्रम कानून के उल्लंघन पर ठेका मजदूरों का धरना वहीं ठेका कर्मचारियों को तीन माह से वेतन ...