जमुई, फरवरी 26 -- जमुई । नगर संवाददाता शहर के कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचे श्रमिक प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को विस्तार से रखा। इसके पश्चात संघ के सदस्यों ने डीएम को मांग-पत्र सौंपते हुए श्रमिक हितों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री परमेश्वर यादव ने बताया कि संगठन द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि 6, 7 और 8 फरवरी 2026 को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर की पावन धरा पर भारतीय मजदूर संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन आयोजित ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.