रुद्रपुर, अगस्त 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने सोमवार को श्रमिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को सौंपा। इसमें श्रमिक हितों से जुड़ी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बीएमएस ने अखिल भारतीय स्तर पर न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की। इसके अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये, ईपीएफ की वेतन सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये और बोनस गणना की सीमा सात हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मजदू...