हापुड़, मई 2 -- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग हापुड़ के द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों की जांच के लिए शनिवार को तीन स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए। इसमें श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को लेकर पिछले कई दिनों से जिले के इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप लगाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को तीन स्थानों पर श्रमिकों की जांच के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाये हैं। इनमें 60 से अधिक श्रमिकों की जांच की जांच की गई। जांच के उपरांत चिकित्सकों की टीम ने श्रमिकों को विशेष टिप्स दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...