लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने श्रमिकों का निबंधन बढ़ाने और रोजगार मेला लगाने का निर्देश श्रम, नियोजन व कौशल विकास विभाग को दिया है। शनिवार को विभाग की समीक्ष बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला में असंगठित, संगठित व प्रवासी श्रमिक को चिन्हित कर उनका निबंधन करें और उन्हें श्रम विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाएं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नियमित रूप से श्रमिकों को प्रेरित कर योजनाओं की जानकारी दें।जून माह में जिला स्तर का रोजगार मेला आयोजित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला में संचालित आईटीआई प्रशिक्षण संस्थानों का नियमित रूप से निरीक्षण व उनकी सतत अनुश्रवण का निर्देश जिला नियोजन पदाधिकारी को दिया गया।बैठक में श्रम अधीक्षक आंद्रेयास कुल्लू, जिला नियोजन अधिकारी नीरू कुमारी, सभी श्रम प्रवर्तन अधिक...