कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने उत्तर प्रदेश श्रमायुक्त कार्यालय को कानपुर से लखनऊ स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और श्रमायुक्त कार्यालय को कानपुर में ही यथावत बनाए रखने की मांग की है। विधायक ने कहा कि कानपुर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक एवं श्रमिक केंद्र रहा है। यहां यूपीएसआईडीए, यूपीएफसी, ईपीएफओ, ईएसआईसी, ईएसआईएस, एमएसएमई और उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय समेत उद्योग और श्रम से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित हैं। ऐसे में केवल श्रमायुक्त कार्यालय को लखनऊ स्थानांतरित करना प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश के औद्योगिक विकास, श्रमिक हित और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रमायु...