रांची, अप्रैल 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के गड़हाटोली गांव में रविवार को ग्रामीणों ने ‌श्रमदान से बजरंग बली मंदिर की छत ढलाई में योगदान दिया। पहान रंजीत उरांव ने पूजाकर ढलाई शुरू कराया। इसमें दर्जनों लोगों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से हिंदू जागरण मंच के कार्यकारिणी सदस्य वाणी कुमार राय व राजेंद्र रौनियार मौजूद थे। वहीं छत ढलाई के कार्य के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर वाणी राय ने कहा कि गड़हाटोली की बजरंग बली मंदिर के निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थल न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक होगा। वहीं मौके पर सुरेंद्र वर्मा, रविंद्र वर्मा, महावीर महली, सीता राम गोप, सुका उरांव, जुब्बी उरांव, आशीष लोहरा, नारायण बैठा, विश्वनाथ महली, बंधु लोहरा, गजेंद...