सराईकेला, मई 29 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत के हाथीसेरेंग गांव में आदिवासी अस्तित्व, सांस्कृतिक पहचान और विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर ग्रामीणों की आमसभा हुई। बाजाय बानरा के नेतृत्व में आयोजित सभा में ग्रामीणों के साथ देशाऊली फाउंडेशन के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभा में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि आगामी 03 जून, 2026 को श्रमदान के माध्यम से पवित्र देशाउलि स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए आसपास के गांवों एवं फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों से भी श्रमदान में शामिल होने की अपील की जाएगी। साथ ही प्रत्येक घर से 1 पोयला चावल और Rs.50 रुपए आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा देशाउलि स्थल में शिलापट्ट लगाने, स्थल के चारों ओर साल के पौधे रोपण करने, देशाउलि स्थल का सीमांकन करवाने पर भी सहम...