पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ सेवा ही स्वच्छता के अंतर्गत श्रमदान किया। तहसील परिसर में अधिकारियों के साथ झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता को ही सेवा बताया। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सुबह कलेक्ट्रेट पहुंच कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और योग दिवस से पूर्व की तैयारी के बारे में जानकारी ली। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीएम ने इसके बाद सदर तहसील पहुंचकर एसडीएम श्रद्धा सिंह, नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार के अलावा अन्य मजिस्ट्रेट व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण की द...