गिरडीह, जून 9 -- सरिया। बड़की सरैया नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रहे नगरवासी अब स्वयं समाधान तलाशने को मजबूर हो रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड 02 में मंगलवार को मौनी बाबा आश्रम रोड के स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत की और उसे आवागमन योग्य बनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। लगातार शिकायतों के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मजबूर होकर ग्रामीणों और मोहल्लावासियों ने स्वयं फावड़ा, कुदाल और अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर सड़क पर मिट्टी और गिट्टी डालकर उसे समत...