श्रमदान अभियान चलाकर नदी की साफ सफाई हुई
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- क्षेत्र में गोमती नदी की साफ सफाई को लेकर श्रमदान अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जुड़कर नदी की साफ सफाई कर उसकी अविरल धारा को निरंतर बहने में आ रही रूकावटों को दूर कर जल को गंदगी से मुक्त किया। श्रमदान अभियान में नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया की अगुवाई में अश्वनी राजपूत, प्रवीण मेहरोत्रा, गोपाल तिवारी, अनुज कुमार, अंकुर अवस्थी, योगेश त्रिवेदी, विजय कटियार, अनुग्रह गुप्ता अतुल बाजपेई समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में जुड़कर नदी की साफ सफाई करने में श्रमदान देकर सहभागिता की है। जिससे कई किलोमीटर लंबी दूरी तक सफाई की जा चुकी है और नदी के दोनों किनारो पर फलदार वृक्षों कि पौधरोपण का संकल्प लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.