वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली श्रमजीवी और काशी एक्सप्रेस में यात्रियों के गले से चेन छिनैती का मामला सामने आया है। इन घटनाओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आजमगढ़ के मुबारकपुर की रहने वाली बबिता ने मऊ जीआरपी को तहरीर दी कि वह रविवार को काशी एक्सप्रेस के एस -2 कोच में मां विद्यावती के साथ मुम्बई से मऊ आ रही थी। दोपहर ट्रेन कैंट स्टेशन पर ठहराव के बाद चलने को हुई इसी बीच, एक उचक्के ने मां के गले से चेन नोच ली। इसी तरह आठ अगस्त को अप श्रमजीवी एक्सप्रेस के बी -4 बोगी में यात्रा के दौरान नेवादा (बिहार) के पकरी वरांवा निवासी रितेश को बदमाशों ने शिकार बनाया। रितेश ने मुरादाबाद जंक्शन पर जीआरपी के समक्ष लिखित तहरीर में बताया कि वह राजगीर से मुरादाबाद जा रहे थे। पीडीडीयू जंक्शन और कैंट स्टेशन के बीच मौका देख...