चंदौली, जुलाई 26 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे स्टेशनों पर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। साथ ही दो लोगों को मौके से पकड़ लिया है। दोनों के पास से 13.33 लाख, 500 रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में दोनों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सौंपा दिया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनीता कुमारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम शुक्रवार की रात करीब 3:30 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस की चेकिंग कर रही थी। यह भी पढ़ें- यात्री को लौटाया गया खोया बैग, Rs.97 हजार नकद भी मिले सुरक्षित इसी दौरान जनरल कोच में दो संदिग्ध व्य...