जहानाबाद, मार्च 5 -- कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी पार्क का उद्घाटन भी किया गया पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित कई अन्य नेता हुए शामिल कुर्था, निज संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान नेता पंडित यदुनंदन शर्मा की 51वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव मंझियावां में होली के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी पार्क का उद्घाटन भी किया गया। समारोह का आयोजन पंडित यदुनंदन शर्मा किसान मजदूर जागृति मंच के तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डॉ. रौशन कुमार ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. रामबली सिंह एवं पूर्व विधायक रणविजय सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क का उद्घाटन किया। पार्क का निर्माण डॉ. रामबली सिंह के सौजन्य से कराया गया है।...