लखनऊ, जून 14 -- सिख धर्म के पांचवे गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का पावन शहीदी पर्व रविवार को आलमबाग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजा। गुरबाणी के कीर्तन से संगत निहाल हुई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित पुस्तक 'युग पुरुष योगी - एक विश्वास' का विमोचन किया। इस पुस्तक को मोहम्मद जाहिद अख्तर ने लिखा है। इसके बाद मुख्यमंत्री के सलाहकार ने साहिबजादा पार्क में अपनी माता जी की स्मृति में एक पौधा भी रोपित किया। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जुन देव साहिब का शहीदी दिवस मनायागुरबाणी कीर्तन से संगत हुई निहाल गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी पर्व पर दरबार साहिब से आये रागी ज...