प्रयागराज, अप्रैल 23 -- धूमनगंज स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्योत्सव गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों और समाज के उत्थान पर अपने विचार साझा किए। मंदिर परिसर में जय चित्रगुप्त के जयकारों की गूंज रही। इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, निशीथ वर्मा, प्रखर श्रीवास्तव, कुश श्रीवास्तव, सत्य शील सहाय,आशीष श्रीवास्तव, नीरज सिन्हा, विनोद श्रीवास्तव, मंजीत केसरवानी, अमित तिवारी, यश विक्रम त्रिपाठी, चंदन, अंजनी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.