रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुकुरहुटू फुटबॉल मैदान में श्री शिवाला सेवा समिति की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा में शुक्रवार को भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसमें श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार एवं जीवन मूल्यों से जुड़े कई प्रेरणादायक संदेश मिले। कथा में व्यासपीठ के पंडित प्रदीप ने कहा, मंत्र बीज के समान होते हैं। यदि जप में थोड़ी त्रुटि भी हो जाए तो चिंता की बात नहीं है। क्योंकि श्रद्धाभाव से किया गया मंत्र जाप अपना प्रभाव अवश्य दिखाता है। जैसे भूमि पर गिरा बीज अपने स्वभाव से अंकुरित होता है, वैसे ही मंत्र भी समय आने पर फल देता है। यह भी पढ़ें- शिवभक्ति से जीवन को मिलती है सकारात्मक दिशा : प्रदीपकथा का महत्व कथा में यह भी बताया गया कि भगवान शिव को अर्पित शिवलिंग पर चढ़ाए गए जल से किसी भी प्रकार की नजर दोष एवं नकारात्मक प्रभाव को दूर ...