बांका, फरवरी 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 स्थित शिवनगर मोहल्ले में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कथा मंच पर भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का सजीव मंचन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। "श्रद्धा व विश्वास की अनूठी जोड़ी" के रूप में प्रस्तुत इस प्रसंग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान कथावाचक डा. रविकिशोर जी महाराज ने भगवान शिव के विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि, किसी भी संबंध की नींव श्रद्धा और विश्वास पर ही टिकी होती है। उन्होंने बताया कि, युगों पहले बाबा भोले ने मानव समाज को यही संदेश दिया कि, वैवाहिक जीवन हो या सामाजिक संबंध आपसी विश्वास ही उसे स्थायित्व प्रदान करता है।उन्होंने आगे...