कटिहार, अप्रैल 8 -- सेमापुर,संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के कान्तनगर स्थित हिंद के चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में उनका 405वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु जुटे और गुरुद्वारा परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम के दौरान रागी जत्था भाई ज्ञान सिंह ने गुरुबाणी शबद कीर्तन किया। कथावाचक दलजीत सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान त्रिलोक सिंह एवं महासचिव प्रभु सिंह ने बताया कि यह गुरुद्वारा ऐतिहासिक महत्व का केंद्र है। वर्ष 1666 में गुरु तेग बहादुर जी यहां पधारे थे और करीब छह माह तक प्रवास कर सिख धर्म का प्रचार-प्रसार किया तथा संगत को सत्संग और गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.