बाराबंकी, फरवरी 11 -- रामनगर। महादेवा मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे कांवरियों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपने जीवन को धन्य बनाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग जाती है और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठता है। श्रद्धालुओं द्वारा लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक व दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर के अंदर से जल्दी उनका निकलने का मन नहीं करता। बाहर निकल कर दंडवत प्रणाम कर क्षमा मांगते हैं। मंदिर परिसर में घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहता है। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर रखे है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.