चक्रधरपुर, मई 24 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के लोको कॉलोनी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में शनिवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ राटा पूजा का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना पुजारी नित्यानंद पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई। राटा पूजा नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उनकी धर्मपत्नी उषा टोप्पो ने पूरे विधि-विधान और नियमों के साथ की। पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मां शीतला का आह्वान किया। राटा पूजा के साथ ही 27 मई से प्रारंभ होने वाली मां शीतला पूजा की तैयारियां भी तेज हो गई है। श्री श्री माता शीतला पूजा कमेटी, लोको कॉलोनी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा का 85वां वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- श्री शीतला माता मंदिर में राटा पूजा का हुआ आयोजन इसके लिए भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा औ...