लातेहार, अप्रैल 2 -- बेतला प्रतिनिधि। चैत्र पूर्णिमा पर बेतला पंचायत के पोखरीखूर्द ग्राम में श्रद्धालुओं ने गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव सह मंदिर स्थापना का आठवां वार्षिकोत्सव काफी श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया। मौके पर पुजारी यशवंत पाठक ने विधि-विधान से पूजा कराने के बाद श्रद्धालुओं को हनुमान जन्म की बहुत ही मार्मिक और रोचक कथा सुनाई। उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।इसमें ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह,समिति के बिनोद यादव,कमलेश यादव, रामजी महतो,सखीचंद प्रसाद,जवाहर यादव,प्रमोद यादव, अवध सिंह समेत अधिक संख्या में आसपास के श्रद्धालु शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...